[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारभागलपुरराज्य

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्तों पर उकेरी श्री श्री रविशंकर की मनमोहक तस्वीर

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्तों पर उकेरी श्री श्री रविशंकर की मनमोहक तस्वीर

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने यूं अंदाज में बनायी दुनियां के सबसे छोटी 3 सेमी के हरे पत्तियों में आचार्य रविशंकर की अद्भुत तस्वीर, रेत पर आकृति उकेर करेंगे स्वागत

एक बार फिर अपनी कला का नये तेवर लेकर उत्साहित हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार, बिहार दौरा को लेकर भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में 9 मार्च को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के स्वागत में रेत पर उनकी तस्वीर उकेर करेंगे अभिनंदन

भागलपुर। आर्ट ऑफ लिविंग और सामाजिक संगठन समय के संयुक्त तत्वावधान में 09 मार्च को भागलपुर के सैंडीस कंपाउंड में आयोजित होने वाली एक दिवसीय महासत्संग के अवसर पर देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर से अपनी कला का जौहर बिखेरने को तैयार हैं।

शुक्रवार को भागलपुर गौशाला आश्रम पहुंचे पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड अंतर्गत बिजबनी गांव निवासी मशहूर युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि समय संस्था के अध्यक्ष गिरधारी केजरीवाल के द्वारा मुझे आमंत्रित किया गया है।

इस कार्य के लिए मैं काफी उत्सुक हूं। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी को बिहार दौड़ा को लेकर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रेत पर उनका तस्वीर उकेर अभिनंदन भी करेगें।

वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने एक फिर से अपनी कला के नये तेवर में 3 सेमी वाली दुनियां के सबसे छोटी पिपल के हरे पत्तों पर दो दिनों के कठिन मेहनत के बाद आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की अनोखी तस्वीर भी उकेरी हैं।

मधुरेंद्र ने 09 मार्च को सतसंग कार्यक्रम के अवसर पर पीपल के पत्तों में बनी इस तस्वीर को उपहार स्वरूप श्री श्री रविशंकर को सप्रेम भेट भी करेंगे।

Check Also
Close