[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
औरंगाबादबिहारराज्य

अपने होनहार बच्चों के लिए कार्य योजना तैयार करे मग धर्म संसद: गिरीन्द्र मोहन मिश्र

अपने होनहार बच्चों के लिए कार्य योजना तैयार करे मग धर्म संसद: गिरीन्द्र मोहन मिश्र

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

औरंगाबाद (बिहार)। मग धर्म संसद के गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने कहा है कि अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज के होनहार बच्चों के लिए कार्य योजना बनाना अतिआवश्यक है. यह परीक्षाफल का माह है.

उम्मीद है कि अप्रैल माह के अंत या मई के मध्य तक भारत के प्रत्येक प्रांत के बोर्ड का और सीबीएससी का दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. आरम्भ बिहार से हो गया है जिसमें इंटरमीडिएट यानी बारहवीं का परीक्षाफल बीते कल दिनांक 25 मार्च को घोषित कर दिया गया है।

कल के घोषित परिणाम में संपूर्ण बिहार में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली मग सुता सुश्री अंतरा ख़ुशी को सम्मानित किया जाएगा।

इसके लिए उनके घर पर मग धर्म संसद के पदाधिकारी जायेंगे तथा उन्हें मग धर्म संसद सम्मान वस्त्र के साथ सम्मान रकम प्रदान करेंगे।

विदित हो कि बिहार के औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के पवई ग्राम के अन्तर्गत सुंदरगंज निवासी श्री मनोज कुमार मिश्र की बेटी है सुश्री अंतरा ख़ुशी.

उनकी इस कामयाबी पर सम्पूर्ण शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज को नाज़ है.मग सुता सुश्री अंतरा खुशी की इस शानदार सफलता के लिए असकृत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने कहा कि आगे और परिणाम का प्रतीक्षा है. ज्यों – ज्यों शानदार कामयाबी की जानकारी मिलते जाएगी फ़ेहरिस्त लंबा होते जाएगा. यथा संभव मग धर्म संसद कार्यारंभ करना चाहता है।

ज्यों – ज्यों सोच को कार्यरूप प्रदान किया जाएगा त्यों – त्यों लोगों का विश्वास जमता जाएगा. लेकिन इसके लिए मग धर्म संसद को एक ठोस कार्य योजना तैयार करना होगा।

इसी बीच बड़ोदरा, गुजरात से मग धर्म संसद के महिला विंग की अंकिता पाठक (रूपम पाठक) ने बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में संपूर्ण सूबे में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली सुश्री अंतरा ख़ुशी को सम्मान स्वरूप इक्कीस सौ रुपया का बधाई देने की घोषणा किया है. यह रकम मग धर्म संसद के द्वारा सम्मान के वक्त ही अलग से अदा किया जाएगा।

अंकिता पाठक ने कहा कि यह मात्र प्रोत्साहन राशि है. इस सम्मान से अन्य विद्यार्थी को भी प्रेरणा मिलेगा. इस बात की पुष्टि मग धर्म संसद के गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने किया है।

Check Also
Close