[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

शादी के नियत से विवाहिता का अपहरण, केस दर्ज 

शादी के नियत से विवाहिता का अपहरण, केस दर्ज

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी शुदा महिला का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर अपहृत महिला के पति के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है।

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि अपहृत महिला के पति के आवेदन पर शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही निवासी रामजी साह कानू को नामजद किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

दर्ज प्राथमिकी में अपहृत महिला के पति ने बताया है कि विगत 21 मार्च को हम अपने माता-पिता के साथ खेत में काम कर रहे थे तो पता चला कि मेरी पत्नी घर में से बक्सा खोलकर 50000 रूपया और सोना चांदी लेकर भाग गयी है ।

घर पहुंच कर पता किया तो पता चला कि मेरी पत्नी एक टेंपो में मेरे दो वर्ष के लड़का के साथ बैठकर चली गयी है।इस संबंध में अपने ससुराल रखई रत्नपुरा टोला में पहुंचकर पता किया, तो ससुराल वालो के द्वारा बताया गया ओ यहां पर नहीं आयी है।

मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि रखई गांव के रामजी साह कानू लगभग 28बर्ष पिता छोटेलाल साह कानू के द्वारा मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर शादी के नियत से कही लेकर भाग गया है। मामले को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

Check Also
Close