[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
देशपुरस्कारबिहारराज्यरोहतास

गौरवशाली परंपरा को स्थापित करना हम सभी का कर्तव्य: – भीम सिंह भवेश

गौरवशाली परंपरा को स्थापित करना हम सभी का कर्तव्य: – भीम सिंह भवेश

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास)। राष्ट्रवादी विचार मंच के तत्वाधान में देश के श्रेष्ठ सम्मानों में से एक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ भीम सिंह भवेश के सम्मान में बुधवार को डॉ नगेंद्र झा महिला महाविद्यालय के प्रांगण में गौरवशाली अभिनंदन समारोह का आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आत्मीय सुख के लिए वैचारिक सुदृढ़ता पर बल दिया।

मुसहरों के उत्थान हेतु स्वयं द्वारा किए जा रहे संघर्ष का वर्णन करते हुए इन बातों को उन्होंने रखा। संपूर्ण समाज की संपन्नता राष्ट्र उन्नति का मूल मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि अपनी गौरवशाली परंपरा को स्थापित करना हम सभी का कर्तव्य बनता है।

जिसके अंतर्गत सभी को निचले पायदान तक संपन्नता की ज्योति जलाना होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार रोहतास के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की उत्थान पर बातें की।

अपने व्यस्ततम जीवन में से शेष बचे समय में बनवासियों के बीच किए जा रहे मानवीय कार्यों को बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।

दैनिक भास्कर रोहतास जिला कार्यालय प्रभारी नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन के दौरान मुसहरों के मसीहा नाम से पहचान स्थापित करने वाले पद्मश्री डॉ भीम सिंह के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए मानवता का जीवंत उदाहरण बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अतिथियों का परिचय युवा समाजसेवी रविकांत मिश्र, स्वागत गीत महाविद्यालय की छात्राएं, स्वागत भाषण कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह, संचालन संयोजक संतोष भंडारी, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अमरेंद्र मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन समरसता पुरुष संजय तिवारी द्वारा किया गया। आयोजकों द्वारा मोमेंटो एवं अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

मौके नागेंद्र झा महिला कॉलेज के सचिव बलिराम मिश्रा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनियर सदस्य डॉ मनीष रंजन, डीएवी की प्राचार्या संगीता कुमारी, आर के सिंह, रबनवाज राजू, कुश पाण्डेय, धीरेन्द्र मिश्रा, मदन मिश्र,रमेश ओझा, धनंजय ओझा, , मृत्युंजय कुमार पाठक आलोक कुमार प्रेम पाण्डेय ,

सुदामा सिंह, केदार तिवारी , सुनील त्रिपाठी,नूर मोहमद कुरैशी,प्रमोद टैगोर चंद्रकांतजी, कौशलेश पाण्डेय,रवि रंजन कुमार, राजू रंजन दुबे मुकेश कुमार राजू पाठक , चारों धाम मिश्रा, पीके मिश्रा,मनोज सिंह, कुसुम कुमारी, संजू कुमारी,अनीता कुमारी,पूनम कुमारी,सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close