[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं, अपराध नियंत्रण में हो गई सरकार फेल:- रितु जायसवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष राजद

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं, अपराध नियंत्रण में हो गई सरकार फेल:- रितु जायसवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष राजद

सोनामुखी (मधेपुरा) में स्व० बमबम भगत के परिजनों से मिल राजद नेत्री रितु जायसवाल ने बढ़ाया ढ़ाढस

स्व० बमबम भगत के हत्यारे की हो तुरंत गिरफ्तारी, विधवा को मिले न्याय – रितु जायसवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष राजद

रिपोर्ट इंदु प्रभा 

पटना। कलवार समाज की शेरनी व राष्ट्रीय जनता दल के महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने खगड़िया और मधेपुरा ज़िला भ्रमण कर वापस आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना के रतवारा ओपी स्थित सोनामुखी बाज़ार में गंगापुर पंचायत की पूर्व मुखिया अर्चना कुमारी के पति समाजसेवी संजय कुमार उर्फ़ बमबम भगत की अपराधियों द्वारा गोली मारकर नृशंस हत्या पिछले दिनों कर दी गई थी। विधवा के छोटे छोटे बच्चे अनाथ हो गए।

स्व० बमबम भगत के परिजनों का बिल्कुल बुरा हाल हो गया है। परिजन अभी भी दहशत में हैं। बिहार में नियम और कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सुशासन की सरकार में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ ही रहा है।

आगे रितु जायसवाल ने कहा मैं घटना स्थल पर जाकर मुआयना की, दिवंगत बमबम भगत के परिजनों से, स्थानीय लोगों से और थाना जाकर पुलिस पदाधिकारियों से भी मिली।

रितु जायसवाल ने बिहार सरकार से मांग की है कि हत्यारे की तुरंत गिरफ्तारी हो, हत्यारे को फांसी की सजा मिले, दिवंगत बमबम भगत की विधवा बतौर मुआवजा लाखों रुपए, विधवा को सरकारी नौकरी मिले, सुरक्षा मिले और नाबालिग बच्चों की परवरिश सरकार करे।

Check Also
Close