[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

आग से नौ घर सहित लाखों की संपत्ति खाक, लिपनी बिन टोली की घटना

आग से नौ घर सहित लाखों की संपत्ति खाक, लिपनी बिन टोली की घटना

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: शुक्रवार को थाना क्षेत्र के लिपनी बिन टोली गांव में हुई अगलगी की घटना में नौ घर सहित लाखों की संपत्ति खाक हो गया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि शौर्ट सर्किट से लिपनी बिन टोली के तुलसी मुखिया के घर में आग लग गया।

पछुआ हवा और कड़कड़ाती धूप के प्रकोप से आग ने रफ्तार पकड़ लिया और देखते-देखते भदई मुखिया, राजू मुखिया, संजू मुखिया, अर्जुन मुखिया ,सत्यनारायण मुखिया, हरि मुखिया ,विनोद मुखिया और रामेश्वर ठाकुर का घर आग के चपेट में आ गया। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया ।

लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गयी ।सूचना के लगभग डेढ़ घंटे के बाद नरकटियागंज से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।

लेकिन रास्ता संकीर्ण होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को ले जाने में काफी परेशानी हुई।दूसरे रास्ते से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।तब फायर ब्रिगेड की गाड़ी और लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

इस भीषण अगलगी की घटना में घर में रखा सारा कुछ स्वाहा हो गया है। उधर सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार पटेल ने आग बुझाने में काफी सहयोग करते हुये प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है।

वहीं सीओ आशीष आनंद ने बताया कि सूचना मिलते ही आग से क्षति का आकलन कराया जा रहा है ।

आकलन करने के तुरंत बाद प्रशासन नियमानुसार मुआवजा देगा।सीओ ने लोगों को आग को रोकने से संबंधी सुझावों पर ध्यान देने की अपील की है।

Check Also
Close