[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

उप राष्ट्रपति के निजी सचिव डॉ आलोक रंजन घोष सहित 35 आई ए एस जाएंगे मसूरी, 25 दिनों की ट्रेनिंग लेने

उप राष्ट्रपति के निजी सचिव डॉ आलोक रंजन घोष सहित 35 आई ए एस जाएंगे मसूरी, 25 दिनों की ट्रेनिंग लेने

अनिवार्य मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण 04 में होंगे शामिल अधिकारीगण

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में होगी ट्रेनिंग 16 जून से 11 जुलाई तक

रिपोर्ट अरविंद वर्मा 

पटना। बिहार के 5 जिलों के डीएम और भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारी 25 दिनों के प्रशिक्षण के लिए मसूरी जाएंगे।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 जून से 11 जुलाई तक चलेगा।

सभी अधिकारी अनिवार्य मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण 4 में शामिल होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इससे संबंधित सूचना जारी हो गयी है।

बिहार के 5 डीएम की ट्रेनिंग मध्य सेवा कालीन अनिवार्य प्रशिक्षण में मसूरी जाने वालों में पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह, गया के डीएम त्यागराजन एस एम, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन, मुंगेर के डीएम अवनीश सिंह और लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा और भी आईएएस जा रहे हैं।

ट्रेनिंग लेने जिनमें बीआरपीएनएन के एमडी शीर्षत कपिल अशोक, औषधि विभाग में संयुक्त सचिव पालका साहनी, बिहार भवन नई दिल्ली में स्थानीक आयुक्त कुंदन कुमार, नगर विकास सचिव अभय कुमार सिंह, दरभंगा के आयुक्त मनीष कुमार, मद्य निषेध सचिव अजय यादव, एससी एसटी कल्याण के सचिव दिवस सेहरा, वित्त सचिव आशिमा जैन, वाणिज्य कर मंत्रालय के संयुक्त सचिव साकेत कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

अन्य अधिकारियों में प्रमुख हैं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पीएस रमन कुमार, आईसीडीएस के निदेशक कौशल कुमार, पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव कंवल तनुज, सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल, पटना के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, कॉम्फेड के एमडी राजकुमार, योजना विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय जो मसूरी प्रशिक्षण लेने जाएंगे।

उपराष्ट्रपति के निजी सचिव आलोक रंजन घोष, जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा, वित्त विभाग के विशेष सचिव राहुल कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव उदयन मिश्रा, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के निजी सचिव पंकज दीक्षित भी ट्रेनिंग में शामिल होंगे।

सभी अधिकारियों की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 16 जून से 11 जुलाई तक होगी।

Check Also
Close