[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
अररियाबिहारराज्य

माता दमयंती देवी की पुण्य तिथि पर लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

माता दमयंती देवी की पुण्य तिथि पर लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गरीब व असहाय महिलाओं की मददगार थीं समाज सेविका दमयंती देवी – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

प्रथम महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्ष स्व० दमयंती देवी थीं मेरी प्रेरणा स्रोत – इन्दु प्रभा

रिपोर्ट एस के वर्मा

खगड़िया। माता दमयंती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्ष व समाज सेविका स्व० दमयंती देवी, पति – स्व० कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा, कार्यालय अधीक्षक (अवकाश प्राप्त) की पुण्य तिथि पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा दमयंती देवी ने खगड़िया जिले में प्रथम महिला कॉपरेटिव संस्था की स्थापना 1988 में की थी।

संस्था द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से सैकड़ों गरीब एवं आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार दिलाने में सहयोग की थी। वे गरीब व असहाय महिलाओं की मददगार थीं।

प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की सचिव एवं महिला पत्रकार इन्दु प्रभा ने कहा दमयंती देवी मृदुभाषी एवं दयालु स्वभाव की थीं।

वे अक्सर महिलाओं को कहा करती थीं आधी रोटी खाओ पर बच्चों को अवश्य पढ़ाओ। तुम भी निरक्षर नहीं रहो, कम से कम साक्षर जरूर बनो। दिवंगत दमयंती देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख हैं।

पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, अभिलाष, राजेश कुमार यादव, सदानंद भगत, राजेंद्र सिंह, आदित्य वर्धनम, शशि भूषण प्रसाद, दीपक कुमार, राजेन्द्र रावत, अजय कुमार, उमेश चौधरी, अरुण वर्मा, अजय वर्मा, इन्दु प्रभा, बेला कुमारी तथा अशोक वर्मा आदि ।

Check Also
Close