[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

दानापुर मंडल के लीज होल्डरों के साथ DRM जयंत चौधरी ने की बैठक, हुई कई मुद्दों पर चर्चा।

दानापुर मंडल के लीज होल्डरों के साथ DRM जयंत चौधरी ने की बैठक, हुई कई मुद्दों पर चर्चा

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

सीनियर DCM अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि…

 दानापुर मण्डल रेल प्रबंधक (DRM) जयंत चौधरी के निर्देशानुसार, वरीय मंडल वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि रेलवे द्वारा हाइ वैल्यू टाइम सेंसिटिव कार्गो हेतु पार्सल लाने और भेजने हेतु एक नई व्यवस्था लाई जा रही है, जो कि ई एम यू वंदे भारत प्लेटफ़ॉर्म आधारित होगी।

इस आगामी सेवा के लिए रेलवे अधिकारी एवम्‌ दानापुर मंडल के लीज होल्डर/ व्यापारी गण के बीच एक बैठक का आयोजन पटना जं पर 14 मई को किया गया I

बैठक में पटना जं के स्टेशन निर्देशक , अरुण कुमार, मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक, विश्वनाथ एवं पंकज नयन सहित पटना जं. राजेंद्र नगर टर्मिनल एवं दानापुर के पार्सल पर्यवेक्षक शामिल हुए।

मीटिंग में शामिल 18 व्यापारीगण एवं ई कॉमर्स कंपनी के लॉजिस्टिक पार्टनर द्वारा नई ट्रैफिक देने के बारे में बात कही गई और साथ ही साथ दानापुर मंडल के गाड़ियों में लीज पर देने के लिए उपलब्ध स्पेस क़े बारे मे बताया गया जो ई –औक्सन के तहत दिनांक- 30.05.2025 कों बिडींग होना है :

गाड़ी संख्या -12309 पटना- राजधानी,12948 पटना- अहमदाबाद,12296 पटना- बंगलोर,19314 पटना- इंदौर, 22670 पटना-एर्नाकुलम, 12391 राजगीर – नई दिल्ली, 22351 पाटलिपुत्र – बैंगलोर एवं 12792 दानापुर- सिकंदराबाद I

साथ हीं सभी लीज होल्डर एवम्‌ व्यापारी गण के समस्याओं एवम्‌ सुझाव को भी नोट किया गया। व्यापारी गण से प्राप्त विवरण पर आवश्यक कारवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दानापुर रेल मंडल की पार्सल से आय वर्ष 2024-25 में 20.48 करोड़ रुपए रही जो वर्ष 2023 – 24 की तुलना में 21.69 प्रतिशत ज्यादा रही है।

मीटिंग की सफल समाप्ति पर स्टेशन निर्देशक द्वारा व्यापारीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Check Also
Close