[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

लद्दाख गये प्रवासी मजदूर की करंट से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

लद्दाख गये प्रवासी मजदूर की करंट से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी पवन कुमार नामक युवक की मौत करंट लगने से लद्दाख में हो गयी है ।घटना गुरुवार का है मिली जानकारी के अनुसार सुखलही पंचायत के रविंद्र दास का उन्नीस वर्षीय पुत्र पवन कुमार लद्दाख में जीविकोपार्जन के लिए एक पखवाड़ा पहले ही गया हुआ था।

घर के परिवार के सुनहरे भविष्य को संवारने को लेकर वह मजदूरी का काम करता था।

गुरुवार के दिन स्नान करने के लिए वह मोटर मार्ग में लाइन दे रहा था।लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।मोटर में लाइन देने के दौरान पवन कुमार करंट लगने से अचेत हो गया।

अन्य साथियों ने उसे ईलाज के लिए अस्पताल में ले गये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य साथियों ने घटना की खबर परिजनों को दी। घटना की ख़बर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

गांव में भी सूचना फैल गयी।काफी संख्या में गांव वाले भी मृतक के घर पहुंचे। मृतक के पिता रविंद्र दास,माता गुड़िया देवी, भाई गोलू,चाचा मोहन दास सहित घरवालों को रोते रोते बुरा हाल है।

वही ग्रामीणों ने परिवार वालों का ढाढ़स बधाया। मृत युवक पवन कुमार का शव घर लाने के लिए इंतजामात किये जा रहे है। पवन कुमार के मर जाने से उसके परिवार के सदस्यों पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

उधर सुखलही मुखिया प्रतिनिधि यशवंत कुमार,बीस सूत्री सदस्य अमरेश चौधरी,शत्रुघ्न कुशवाहा ,भागराशन पासवान, रंजीत कुशवाहा, अमरेश पटेल ,संतोष कुमार, प्रदीप दास ,मनराज दास, धनंजय कुशवाहा, पिंटू कुमार, रंजीत दआस सहित गांव के ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से मृतक पवन कुमार के घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

इन लोगों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।ताकि मृतक के घरवालों का भरण-पोषण हो सकें।

Check Also
Close