सोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराबी और बालू चोरों पर लगातार गिर रही गाज

सोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराबी और बालू चोरों पर लगातार गिर रही गाज
जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में इन दिनों लगातार शराबी ओर बालु चोरों पर गाज गिर रही है । सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान जमुई के निर्देश पर अवैध बालू चोरों एवं शराब विक्रेता ओर शराब का सेवन करने वाले शराबियों की धड पकड़ लगातार जारी है ।
उन्होंने बताया कि सोनो थाना कॉड संख्या 71 / 25 दिनांक 11 , 03 , 2025 धारा 30 ( ए ) बिहार मद्ध निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2022 के फरार अभियुक्त बेलंबा पंचायत अंतर्गत ग्राम रक्तरोहनियां टोला बडकीटांड़ निवासी जीवन सोरेन का पुत्र मुकेश सोरेन को उसके घर से गिरफ्तार कर जमुई न्यायालय में उप स्थापना के लिए भेज दिया गया है ।

उन्होंने आगे बताया कि बिति रात सोनो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार पाण्डेय अपने सशस्त्र बलों के साथ रात्री गस्त पर निकले थे।
तभी अचानक डुमरी गांव के समिप बरनार नदी के बालु घाट पर अवैध रूप से उत्खनन कर बालु लेकर जा रहे कुल 02 ट्रेक्टर वाहन को खदेड़कर पकड़ लिया गया है । इस दौरान दोनों ट्रेक्टर के चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा ।
पकड़े गए बालु लदा दोनों ट्रेक्टर को डाला सहित जप्त कर थाना लाकर सुरक्षित रखते हुए सोनो थाना कॉड संख्या 158 / 25 धारा 303 ( 2 ) 317 ( 2 ) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
एक दुसरे मामले में संध्या गस्ती के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति कुमारी के द्वारा सोनो चोक से शराब का सेवन किये सोनो निवासी नागेश्वर यादव का पुत्र रामानंद कुमार को गिरफ्तार कर सोनो थाना में एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है । जिसमें कॉड संख्या 157 / 25 धारा 37 बिहार मद्ध निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2022 दर्ज हैं ।




















