[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
देशबिहारराज्यरोहतास

प्राण जाई पर वचन न जाई: पीएम नरेंद्र मोदी

प्राण जाई पर वचन न जाई: नरेंद्र मोदी

ठेठ भोजपुरिया अंदाज में बिक्रमगंज की जनता को अपना प्रणाम निवेदित किया

प्रधानमंत्री ने 48 हजार 500 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज,( रोहतास ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिक्रमगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार की विशेषताओं का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि बिहार में जब आधुनिकरण की आवश्यकता थी तब यहां की सरकार रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने का काम कर रही थी। जिन्होंने बिहार को ठगा वही आज हितैषी होने का ढ़ोंग करते हुए नफरत का बीज बोते फिर रहे हैं।

दलित – पिछड़े झुग्गी झोपड़ी में रहते थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिहार में लगभग जरूरतमंदों को पक्का मकान दिया गया। कांग्रेस और आरजेडी ने कभी पिछड़ों का चिंता नहीं किया। इन्होंने सिर्फ विदेशी नीतियों को बढ़ावा देने का काम किया है ।

बिहार में सामाजिक न्याय का सवेरा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने लाने का काम किया। अपनी बातें रखने से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने शाहाबाद वासियों को ठेठ भोजपुरिया अंदाज में स्वाभिमानी और मेहनती बताते हुए प्रणाम निवेदित किया।

उनके इस बिहारी अंदाज से लोग झूम उठे और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का गगन भेदी नारा पंडाल के अंदर गूंजने लगा। आतंकवाद पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्राण जाई पर वचन ना जाई।

बिहार की धरती से ही हमने सौगंध लिया था कि आतंकवादियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत आतंकवाद के कई ठिकानों को हमारी भारतीय सेना ने खंडहर में तब्दील कर दिया।

हमारे पराक्रम को पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया ने देखा। 10 मई को मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद बिहार के बेटे इम्तियाज को मैं प्रणाम करने आया हूं । यहां के जवानों ने भारत मां के लिए अपनी जवानी खपाया है।

जिसे देशवासी कभी भुला नहीं सकते। विद्युत,सड़क,रेल और शिक्षा से जुड़ी 48 हजार 500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास,उद्घाटन और राष्ट्र को इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने समर्पित किया।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार की विकास गाथा को प्रभावशाली ढंग से जनता के सामने रखा। लाखों की भीड़ के बीच नीतीश कुमार का संबोधन आत्मविश्वास से भरपूर और तथ्यात्मक रहा।

जिसमें उन्होंने बिहार में पिछले वर्षों में हुए बदलावों की खुलकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र और राज्य एक दिशा में काम करते हैं,तो उसका असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देता है।

आज बिहार में सड़कें चमक रही हैं,गांवों तक बिजली पहुंची है,हर घर नल योजना ने पानी पहुंचाया है और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार को आज जिस गति से विकास की ओर ले जाया जा रहा है,उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और एनडीए सरकार की दूरदर्शिता को जाता है।

नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए की सरकार ने हर वर्ग खासकर गरीब, महिलाएं, किसान और युवा के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

नीतीश कुमार ने शिक्षा में हुए सुधार, लड़कियों की स्कूल में बढ़ती हुई भागीदारी और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमने बेटियों को आगे बढ़ाया है, महिलाएं आज समाज की मुख्यधारा में आ चुकी हैं । यह सब सरकार की मजबूत नीतियों और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।

मौके पर मंचासीन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,संजय जायसवाल,उपेंद्र कुशवाहा,जीतन राम मांझी,चिराग पासवान, नितिन नवीन, नित्यानंद राय,संजय सरावगी, संतोष कुमार सिंह, निवेदिता सिंह,गिरिराज सिंह, अमरेंद्र सिंह वहीं बगल में दूसरे मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पूर्व सांसद महाबली सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, युवा भाजपा नेता अखिलेश कुमार, रामेश्वर चौरसिया, सत्यनारायण सिंह,डॉ. बलिराम मिश्रा के अलावे रविकांत मिश्रा, अरुण कुमार पाठक, डॉ. अमरेंद्र मिश्रा, कुश पाण्डेय लव मिश्रा ,एनडीए के तमाम नेता एवं प्रदेश,जिला,स्थानीय प्रशासन व लाखों की संख्या में आमजन मौजूद थे।

Check Also
Close