[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
देशबिहारराज्यरोहतास

एक हनुमान ऐसा भी जो प्रधानमंत्री के प्रत्येक सभा में होता है उपस्थित

एक हनुमान ऐसा भी जो प्रधानमंत्री के प्रत्येक सभा में होता है उपस्थित

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट    

बिक्रमगंज (रोहतास)। बिक्रमगंज की सभा में हनुमान का रूप धारण किए पहुंचे बेगूसराय पन्हास के श्रवण साह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहे। महिलाएं सहित पुरुष भी उनको नमन करते नजर आए। भव्य पंडाल में हुए जिस ओर जाते लोग उन्हें देखने के लिए उनकी तरफ नजर टीका लेते।

उनके साथ लोगों को सेल्फी लेते भी देखा गया। सेल्फी के लिए उनके आसपास लोगों की भीड़ लग गई। एक हाथ में गदा और दूसरे हाथ में ब्रह्मोस प्रारूप आकर्षण का केंद्र रहा।

हनुमान श्रवण साह ने बताया कि बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम जहां होता है, वहां हम इस स्वरूप में पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भक्ति में हुए स्वयं को उनका हनुमान कहते हैं। इस हनुमान की सपना जय भारत उदय का है।

इन्हें अपने इस स्वरूप पर गर्व होने की बात बताते हुए कहा कि भगवान श्री राम के समय में वास्तविक हनुमान ने लंका विजय किया गया था। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व विजेता बनने की बात उन्होंने कहा।

वहीं दूसरी ओर तरारी विधायक विशाल प्रशांत के समर्थकों द्वारा सभा स्थल पर ब्रह्मोस मिसाइल का प्रारूप लेकर पहुंचना काफी चर्चा का विषय बना रहा। उसे प्रारूप को देखने के लिए भी लोगों में काफी उत्साह दिखा।

Check Also
Close