[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल: पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलिअरवल: मुहर्रम पर्व को लेकर कर्बला मैदान का प्रशासनिक निरीक्षण, आज होगी पहलामबैरगनिया में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, अख्ता बाजार में पुलिस की सघन गश्तीमनरेगा से बदल रही मटिअरिया पंचायत की तस्वीर, बेबुनियाद खबरों का मुखिया ने किया खंडनवाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक जब्त, एक युवक हिरासत मेंजहानाबाद: ऊटा के कंचन कुमारी 70 वीं बीपीएससी से ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन जहानाबाद का बढ़ाया मानDM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौली
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी: ढाका थाना अंतर्गत फुलवरिया में फेसबुक कमेंट को लेकर हुआ विवाद पर प्रशासन का अपील

मोतिहारी: ढाका थाना अंतर्गत फुलवरिया में फेसबुक कमेंट को लेकर हुआ विवाद पर प्रशासन का अपील

मोतिहारी: ढाका थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में कल रात 8 बजे एक ही मोहल्ले के दो पक्षों में 4 महीने पहले हुए फेसबुक पर कमेंट के वजह से कल शाम में बहस हो गई थी जो मार पीट में तब्दील हो गई।

एक पक्ष के 7-8 लड़कों के द्वारा दूसरे पक्ष के घर पे जाकर मार पीट की गई। इसमें दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति (उम्र 65 वर्ष) जख्मी हो गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही कल रात में ही मुख्य अभियुक्त सहित 5 को हिरासत में लिया गया है। घटना का CCTV फुटेज जप्त है। गांव में तीनों शिफ्ट में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कल रात से ही की गई है ।

आज सुबह दूसरे पक्ष से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। विधिवत पोस्टमॉर्टम करवाते हुए दाह संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है।

एहतियात के तौर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु SDM SDPO 200+ बल के साथ गांव में तैनात है। इसके अलावा 2 और DySP (अरेराज DSP, साइबर डीएसपी) को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

दोनों पक्ष के लीडर (ढाका के ईमाम ) और लोकल जन प्रतिनिधियों से भी पुलिस प्रशासन सम्पर्क में है।
पीड़ित परिवार से भी पुलिस सम्पर्क में है।
सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

दोषियों पर कड़ी कारवाई की जा रही है।

आम जनता से अनुरोध है, अफवाहों पर ध्यान न दें।

आम जनता को गुमराह करने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरे स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है।

Check Also
Close