[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsबिहारराज्यवैशाली

20 हजार रिश्वत लेते लालगंज की बीडीओ नीलम कुमारी गिरफ्तार, पटना ले गई विजिलेंस टीम

20 हजार रिश्वत लेते लालगंज की बीडीओ नीलम कुमारी गिरफ्तार, पटना ले गई विजिलेंस टीम

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर बिहार के वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ )नीलम कुमारी को निगरानी विभाग की विशेष टीम ने सोमवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उनके साथ उनका ड्राइवर भी पकड़ा गया है। दोनों को पटना से आई स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने उस वक्त दबोचा जब वे 20 हजार रुपये रिश्वत की रकम ले रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने निगरानी विभाग को शिकायत दी थी कि सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बीडीओ द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के लिए निगरानी विभाग ने पहले जांच की और फिर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

जैसे ही नीलम कुमारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में महिला अधिकारी भी शामिल थीं।गिरफ्तारी के बाद बीडीओ और उनके ड्राइवर को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में ऐसे अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिनमें नीलम कुमारी ने कथित रूप से काम के बदले पैसों की मांग की हो। निगरानी विभाग अब पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रहा है।

इस कार्रवाई से वैशाली जिले के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सरकार की ‘भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close