[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

नरेंद्र मोदी जी के खंड काल में हर योजना का केंद्र बिंदु है “गरीब” :- अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री 

नरेंद्र मोदी जी के खंड काल में हर योजना का केंद्र बिंदु है “गरीब” :- अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने अंग वस्त्र पहना कर किया स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी जी के 11 वर्षों में हुए विकास की गाथा सुनाई

रिपोर्ट अरविंद वर्मा 

पटना। केंद्रीय विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल के बिहार आगमन पर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री को अंग वस्त्र पहना कर स्नेहिल स्वागत किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी के ग्यारह साल में देश में बेमिशाल विकास हुआ।

कई योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी सरकार की सारी योजनाओं का केंद्र बिंदु है – गरीब। मोदी जी के खंड काल में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

इनके राज में कार्यों का स्पीड बढ़ा और कर्मियों का सैलरी भी बढ़ा। अब गरीब भी हवाई जहाज की यात्राएं आसानी से कर रहे हैं। पहले भी योजनाओं का शिलान्यास होता था पर शिलान्यास के दस वर्षों बाद उद्घाटन होता था।

मगर मोदी जी के खंड काल में शिलान्यास भी होता है और उद्घाटन भी तेजी से समय पर होता है। अब तो जीएसटी काउंसिल पर देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्री एकसाथ बैठकर विचार विमर्श के उपरांत ही कोई निर्णय लेते हैं।

मोदी जी के ही खंड काल में योजना आयोग को खत्म कर नीति आयोग बना, जिसमें 100 से अधिक नीतियां हर सेक्टर में बनाई गई है। नारी शक्ति में ताकत बढ़ी है। मोदी जी के खंड काल में इकोनॉमी के क्षेत्र में भारत की अर्थ व्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच गई।

आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी सरकार सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए ही कार्य कर रही है। मोदी सरकार की हर योजना का केंद्र बिंदु है “गरीब”। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे।

Check Also
Close