[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

प्रेम प्रसंग में कुम्हेनी डैम से एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिसरौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैराननौगढ़ में पंचायत के सामने खुलेगी PM आवास की लिस्ट, एक गलती से कट सकता है नाम, मचा हड़कंपडॉक्टर भीम सिंह ने किया चंद्रवंशी चौपाल चबूतरा का उद्घाटन, समाज को मिली नई सौगातग्राम पंचायत उसरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधे
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सीमा से नेपाल निर्मित शराब की भारी मात्रा में बोतलें जप्त

सीमा से नेपाल निर्मित शराब की भारी मात्रा में बोतलें जप्त

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर से भारी मात्रा में शराब की बोतलों को जप्त किया है।पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि शनिवार के अहले सुबह थाना क्षेत्र तिलंगही बहुअरवा गांव से सटे पूरब नहर के पास से नेपाल निर्मित शराब की भारी संख्या में बोतलों की थाना क्षेत्र में आने की सूचना मिली। तुरंत टीम गठन कर नाका लगा दिया।

तभी कुछ लोग माथा पर बोरा लिये नहर पार कर गये थे ।पुलिस बल के ललकारने पर सभी शराब तस्कर माथा पर लिए हुए बोरों को फेंक नहर में कूद कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहें।मौके से फेके गए बोरों को जप्त कर थाना लाया गया।

बोरो की जब जांच की गई तो उसमें नेपाल निर्मित शराब की 1020 बोतल मिला।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं प्राथमिक दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है ।थाना ध्यक्ष ने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर पूर्व से गश्त को और तेज कर दिया गया है ।शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुरुषोत्तमपुर पुलिस सजग है।

Check Also
Close