[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागतसर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदनाशिक्षक दिवस पर टारगेट क्लासेस गोनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जदयू जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवसझाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
जमुईबिहारराज्य

माता भगवती से मांगी गई मुरादें पुरी होने पर अखंड हरिकिर्तन का शुभारंभ, मंत्री सुमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

माता भगवती से मांगी गई मुरादें पुरी होने पर अखंड हरिकिर्तन का शुभारंभ, मंत्री सुमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह रविवार को सोनो प्रखंड के चाननटांड़ गांव पहुंच माता भगवती मंदिर के प्रांगण में वार्षिक पुजोत्सव के मौके पर आयोजित श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकिर्तन का शुभारंभ फीता काटकर किए । उन्होंने इस हरिनाम संकीर्तन में शामिल लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी ।

मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम की शुभारंभ के उपरांत यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर लोगों की सुख शांति के लिए दुआ मांगी । तत्पश्चात वे मुस्लिम समुदाय के द्वारा आयोजित मोहर्रम पर्व की सफलता के लिए विभिन्न गांवों मे भ्रमण के लिए कुच कर गए ।

बताया गया है कि चाननटांड गांव निवासी ओंकार दास एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता देवी की संकल्पित पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पुर्ण होने के उपलक्ष्य पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।

यजमान के रूप में चाननटांड गांव निवासी सरिता देवी एवं उनके पति ओंकार दास तथा पुत्र आर्यन राज के साथ आचार्य श्री शंत राधेश्याम आर्य हड़वा पहाड़ी के द्वारा विधिवत पूजा अराधना के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया ।

साथ ही हर वर्ष की भॉती इस वर्ष भी माता भगवती मंदिर के प्रांगण में वार्षिक पुजा विधिवत पूजा अर्चना के साथ धुमधाम से मनाया गया ।

सोनो से आये विद्वान पंडित श्री नारायण मिसरा एवं यजमान के रूप में हड़वा पहाड़ी गांव निवासी भगत राम दास एवं शांति देवी के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पुजा का शुभारंभ किया गया ।

वहीं यज्ञ मंडप में आचार्य के रूप में हड़वा पहाड़ी गांव निवासी शंत श्री राधेश्याम आर्य के साथ वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्या श्रीमती सरिता देवी एवं उनके पति श्री ओंकार दास तथा आर्यन राज यजमान के रूप में मौजूद थे ।

यज्ञ की सफलता के लिए पंचायत समिति सदस्य गंगोत्री देवी , पुर्व पंचायत समिति सदस्य उदय दास , समाज सेवी दिलीप दास , पवन कुमार दास एवं नव युवक संघ के सदस्यों में किशोर कुमार , विकास दास , प्रभाश कुमार दास , ब्रह्मदेव दास , विनोद दास , संतोष दास , रविशंकर भारती , निखिल राज , अनिष राज एवं चाननटांड तथा हड़वा पहाड़ी गांव के दर्जनों लोग मौजूद थे । ज्ञात हो कि श्री राधे म्यूजिक वल्ड हड़वा पहाड़ी की ओर से रामधुन झांकी प्रस्तुत किया गया है ।

Check Also
Close