[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
उत्‍तर प्रदेशबिहारमध्‍य प्रदेशराज्य

इटारसी में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल

इटारसी में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल

भोपाल: चौरिया कुर्मी महासभा और पटेल समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 13 जुलाई 2025 (रविवार) को नर्मदापुरम जिले के इटारसी में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 170 होनहार छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन साई कृष्णा रिसोर्ट, पेट्रोल पंप के पास (खेड़ा), इटारसी में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

अपना दल (एस) राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल अपना दल (एस) की नीतियों और विचारधारा पर प्रकाश डालेंगे।

वे समाज के उत्थान और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आम जनमानस से अपना दल (एस) से जुड़ने का आह्वान करेंगे। यह समारोह न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच होगा, बल्कि सामाजिक एकता और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

कार्यक्रम में चौरिया कुर्मी महासभा के अध्यक्ष नवीन पटेल, राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ अखिलेश पटेल, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम समेत देवेंद्र प्रताप सिंह, मान सिंह पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, धीरेन्द्र सिंह बघेल, राजेस्वर मिश्रा, मोहित गुप्ता, मुकेश मराठा, यश कुमार, वंदना नामदेव, राजेंद्र पटेल, सुरेंद्र नाहर, हरीश तलरेजा, एस आर नागले, कैलाश गावंडे, त्रिलोकी सिंह, राजेश पल, धनीराम केवट, मनीष सिरवैया, हरदास कुशवाहा, राहुल सिंह भदौरिया, बबलू यादव, टीकमचंद्र शर्मा, एन एस धाकड़ जैसे पार्टी के वरिष्ठ व प्रमुख नेता आशीष पटेल के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे।

वहीँ प्रदेशभर से अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के भी इस कार्यक्रम में पहुँचने की उम्मीद की जा रही है।

Check Also
Close