[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला महाव्रत, छठी मइया के गीतों से गूंजा दावथनोखा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व का खरनाछठ महापर्व को लेकर नोखा बाजार में उमड़ी भीड़, फलहारी दुकानों पर बढ़ी रौनकशेखपुरा जिला में-भास्कर महोत्सव का भव्य आगाज, एमएलसी ललन प्रसाद और डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभदिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
बिहारराज्यरोहतास

प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर कार्यकताओं ने चलाया जनसंपर्क

प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर कार्यकताओं ने चलाया जनसंपर्क

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ (रोहतास) आगामी 10 जुलाई को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में “बिहार बदलाव यात्रा” दिनारा विधानसभा के नटवर में होने जा रही है।

जिसको लेकर कार्यकताओं ने दावथ प्रखंड के नकटौली, परमानपुर, हाथडीहा, बभनौल, कोआथ सहित कई गांवों का परिभ्रमण किया। यह यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार को एक नई दिशा देने का आंदोलन है।

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दिनारा विधानसभा के भावी प्रत्याशी संजय जायसवाल के नेतृत्व में, जनता जनार्दन से संजय जी मुलाक़ात किये एवं कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किये।

वहीं बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ प्रकाश चतुर्वेदी ने क्षेत्र के सभी सम्मानित युवाओं, महिलाओं, बुज़ुर्गों से अपील किया आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बिहार के बदलाव की आवाज़ को और बुलंद करें और एक सशक्त और समृद्ध बिहार की नींव रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।

जन संपर्क अभियान में संयोजक कन्हैया शर्मा, अध्यक्ष जिला संगठन बिक्रमगंज विकास पाण्डेय, संयोजक अभियान दिनारा राज बंश पाण्डेय, किसान अध्यक्ष दिनारा, मिथलेश चौधरी,महिला अध्यक्ष सुधा कुमारी, आशा कुमारी, सहित कई लोग शामिल रहे।

Check Also
Close