[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
अरवलबिहारराज्य

सामाजिक न्याय की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक और ऐतिहासिक कदम

सामाजिक न्याय की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक और ऐतिहासिक कदम

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

सामाजिक न्याय की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम —

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 11 लाख लाभार्थियों को ₹1227.27 करोड़ की डी.बी.टी. सहायता

बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय के पुरोधा, विकास पुरुष माननीय श्री नीतीश कुमार जी को जनता दल (यूनाइटेड) अरवल जिला संगठन की ओर से हार्दिक धन्यवाद और अभिनंदन।

आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों के खातों में ₹1227.27 करोड़ की राशि डी.बी.टी. (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से पारदर्शिता एवं त्वरित क्रियान्वयन के साथ स्थानांतरित कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बिहार सरकार गरीब, वृद्ध, दिव्यांग, निराश्रित और विधवा वर्गों के सामाजिक सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है।

यह योजना न केवल आर्थिक मदद है, बल्कि उन लाखों लोगों को यह भरोसा दिलाने का कार्य भी है कि सरकार उनके साथ है, उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए कार्यरत है।

अरवल जिला जदयू संगठन की ओर से:

जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार

जिला प्रवक्ता चांद मलिक

माननीय मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देते हैं और उन्हें साधुवाद देते हुए यह विश्वास जताते हैं कि उनकी जन-कल्याणकारी नीतियाँ आगे भी बिहार को सामाजिक न्याय, आर्थिक समता और समावेशी विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाती रहेंगी।

जनता के प्रति प्रतिबद्धता और कल्याण के प्रति समर्पण — यही है नीतीश कुमार जी की पहचान।

जदयू — न्याय के साथ विकास की पक्षधर।

     चांद मलिक

जिला प्रवक्ता, जदयू, अरवल

Check Also
Close