[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
जमुईबिहारराज्य

जमुई: कल सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बिजली नहीं मिलेंगी, फीडर की होगी मरम्मत

जमुई: कल सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बिजली नहीं मिलेंगी, फीडर की होगी मरम्मत।

सहायक विद्युत् अभियंता, मिथलेश कुमार ने मीडिया को दी जानकारी।

टाउन फीडर नंबर चार का होगा मरम्मत

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी कॉलोनी , डीएम आवास , कचहरी रोड और महाराजगंज से जुड़े सभी बाजार तथा घरों को 13 जुलाई यानी रविवार को 04 घंटा बिजली नहीं मिलेगी।

    सहायक अभियंता ई.मिथलेश कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि जमुई टाउन के फीडर नंबर चार का सामयिक मरम्मत किया जाना है।

तकनीकि मरम्मत से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। मरम्मत कार्य के चलते जमुई शहर के अंकित इलाकों में पूर्वाह्न 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली का प्रवाह बंद रहेगा।

उन्होंने जमुई टाउन नंबर चार फीडर की सेहत के लिए मरम्मत कार्य को अत्यंत जरूरी बताते हुए कहा कि उपभोक्ता इस दौरान होने वाली बिजली कटौती को ध्यान में रखकर जरूरी कार्य निपटा लें ताकि अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़े। श्री कुमार ने उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य के दौरान विभाग को यथोचित सहयोग दिए जाने का आग्रह किया।

Check Also
Close