[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
जमुईटॉप न्यूज़बिहारराज्य

प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम बटिया के सदस्यों ने किया जुन माह का आय व्यय का व्योरा जारी

प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम बटिया के सदस्यों ने किया जुन माह का आय व्यय का व्योरा जारी

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

धार्मिक न्यास पार्षद पटना के द्वारा नव गठित जमुई जिले के प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम बटिया के सदस्यों द्वारा कमेटी का गठन पश्चात हरेक महिने मे होने वाली आय और व्यय का व्योरा विस्तार पूर्वक जारी किया जा रहा है ।

रविवार को सदस्यों द्वारा जुन 2025 का दिये गये व्योरे में यात्रियों से मिली सहयोग राशि के रूप में 3 लाख 97 हजार 160 रूपए एवं दान पेटी से 70 हजार 450 रुपए तथा पिछले मई माह का 28 हजार 990 रुपए शेष राशि जमा थे । इस प्रकार कुल आमद की राशि 05 लाख 02 हजार 400 रुपए बताई गई है ।

कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चकाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा गुंबद निर्माण के लिए सहयोग के रूप में मिली 05 लाख 51 हजार रुपए सुरक्षित कौष में जमा है । जिसका हिसाब गुंबद निर्माण कार्य का शुभारंभ होने पर दिया जायेगा ।

उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में लगने वाली स्टील ग्रील का सभी सामान झारखंड प्रदेश के गिरिडीह से मंगाई गई है ।

जिसमें कुल लागत 05 लाख 17 हजार के अलावा मंदिर कार्य में अन्य सभी खर्च को मिलाकर कुल व्यय 06 लाख 55 हजार 507 रुपए में 05 लाख 02 हजार 400 रुपए की आय को घटाने पर 01 लाख 53 हजार 107 रुपए अधिक व्यय हुई है।

सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हम कमेटी सदस्यों ने मिलकर मंदिर की विकास के लिए निजि कोष से भी राशी का खर्च किया जा रहा है , जिसका एक एक रुपए का लेखा जोखा कमेटी सदस्यों के पास सुरक्षित रहता है ।

Check Also
Close