[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चौबेपुर की घटना पर बोले सपा सांसद, भाजपा के दो मंत्रियों के वर्चस्व से बढ़ा है तनाव

सपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी जातीय राजनीति नहीं करती बल्कि पीड़ितों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

सपा सांसद का दावा-जातीय राजनीति से बढ़ रहा टकराव

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय पर निशाना

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को दूसरी बिरादरी के हिमायती

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली संकट, सिंचाई व्यवस्था और गंगा कटान की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी समेत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चौबेपुर थाना क्षेत्र के छतौना गांव में राजपूत और राजभर बिरादरी के बीच हुए हालिया खूनी संघर्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दो कद्दावर नेताओं को कटघरे में खड़ा किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा जातीय राजनीति को बढ़ावा देती है, जिसके कारण टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सीधे तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को एक जाति विशेष का हितैषी बताया तो दूसरी ओर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को दूसरी बिरादरी का हिमायती कहा। सांसद ने कहा कि छतौना गांव में हुआ संघर्ष भाजपा के दोनों गुटों की वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है।

सपा नहीं करती जातीय राजनीति: सांसद
सपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी जातीय राजनीति नहीं करती बल्कि पीड़ितों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई का खामियाजा गांव के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

किसानों की समस्याओं को लेकर भी दिखे हमलावर
बैठक के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने किसानों की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई का सीजन चल रहा है लेकिन बिजली कटौती और नहरों में पानी न मिलने से किसान बेहाल हैं। विशेषकर टेल क्षेत्र के गांवों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस पर डीएम ने निगरानी टीम गठित करने और नियमित मॉनिटरिंग का भरोसा दिलाया।

गंगा कटान पर जताई चिंता
सांसद ने गंगा कटान की गंभीर समस्या को भी उठाया और बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति मंत्रालय से बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही कटान रोधी कार्य शुरू कराया जाएगा।

सपा नेताओं ने दी अपनी मौजूदगी
बैठक में सपा विधायक प्रमु नारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यानारायण राजभर, नफीस अहमद, ईशान मिल्की, दिलीप पासवान समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में किसानों और तटवर्ती गांवों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

 

Check Also
Close