[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारण
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पौधारोपण कर शुरू की समीक्षा बैठक

सीएम योगी ने भाजपा नेताओं, मंडल पदाधिकारियों और विधायकों के साथ अलग से बैठक की, जिसमें उन्होंने जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर फीडबैक लिया।

सीएम योगी का जोरदार स्वागत

हेलीपैड से कलेक्ट्रेट तक तय किया चौकस सुरक्षा

जनप्रतिनिधियों और अफसरों के संग कर रहे हैं बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2:15 बजे चंदौली जिले के सराया स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कलेक्ट्रेट में किया पौधारोपण, सुरक्षा गार्ड से ली सलामी
मुख्यमंत्री 2:27 बजे चंदौली कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पहले गौरव गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) ली और फिर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, लेंगे फीडबैक
पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू की। इस बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, भाजपा पदाधिकारी, तथा प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। साथ ही वे यह भी जान रहे हैं कि योजनाएं जमीन पर कितनी प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं।

पार्टी पदाधिकारियों से भी की खास बातचीत
सीएम योगी ने भाजपा नेताओं, मंडल पदाधिकारियों और विधायकों के साथ अलग से बैठक की, जिसमें उन्होंने जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री का यह संवाद पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

 

Check Also
Close