[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया है रुद्राक्ष का पौधा, दिया अफसरों को एक खास संदेश

नौगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, निवासियों से लगातार संवाद स्थापित कर लोगो की शिकायतें दूर करें।सभी जनपद स्तरीय अधिकारी लोगों की शिकायत सुनें। उसका निस्तारण जनपद स्तर पर ही करें।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

इन 7 विभाग के अफसरों को दिए हैं निर्देश

जानिए किन अधिकारियों को दिया है कौन सा खास आदेश

चंदौली जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सभी से पौध लगाने और उसके संरक्षण की अपील की।

विकास कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, स्वास्थ्य, गोल्डन कार्ड, ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान, विद्युत, राजस्व वादों के निस्तारण की स्थित सहित  सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद को टीबी मुक्त करने हेतु योजना के तहत लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों को समय समय पर पोषण पोटली दें तथा जनपद के सभी  जनप्रतिनिधि तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को निश्चय मित्र बनाए।

इसके अलावा उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करते हुए स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाए बच्चों के स्कूल ड्रेस सहित अन्य दी जा रही सुविधाएं समय उपलब्ध होती रहें तथा हर स्कूलों पर कम से कम तीन तीन अध्यापकों की ड्यूटी रहे।

मुख्यमंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जनपद के सभी गौ आश्रलयों पर साफ सफाई उनके खाने पीने की उत्तम व्यवस्था के साथ ही हरा चारा भी रहे प्रत्येक सप्ताह अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्था ठीक रखी जाय। साथ ही साथ उन्होंने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने व रोस्टर के हिसाब संचालन के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु संबंधित को निर्देशित किए।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस के तहत पुलिस अपना काम करें। अपराधियों के साथ सख्ती से निपटें तथा आम जनता से अपना व्यवहार बेहतर रखें। पेट्रोलिंग कर निगरानी लगातार करते रहें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी सौहार्द्र खराब करने की कोशिश करते हुये पाया जाता है तो उसके साथ सख्ती से निपटते हुये कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

नौगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, निवासियों से लगातार संवाद स्थापित कर लोगो की शिकायतें दूर करें।सभी जनपद स्तरीय अधिकारी लोगों की शिकायत सुनें। उसका निस्तारण जनपद स्तर पर ही करें। चंदौली का आदमी अगर मुझसे शिकायत करता है तो इसका मतलब आप लोग जनपद स्तर पर शिकायतों का निस्तारण नहीं करते, आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए।

सभी विभागीय अधिकारी बेहतर किए गए कार्यों की अपनी सक्सेज स्टोरी बनाए। बैठक के दौरान मा जनप्रतिनिधियों द्वारा कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसपर मा मुख्यमंत्री जी ने संबंधित को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया।

 

Check Also
Close