[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचाशिक्षक मणिनाथ पाठक सिर्फ शिक्षक नहीं थे बल्कि वे समाज के एक कुशल नैतिक मार्गदर्शक भी थे: शिक्षकगण
देशबिहारराज्यरोहतास

भगवान श्रीमन नारायण के 1008 अवतार हुए: जीयर स्वामी जी महाराज

भगवान श्रीमन नारायण के 1008 अवतार हुए: जीयर स्वामी जी महाराज

कलयुग का संपूर्ण आयु 432000 वर्ष

कलयुग में जब 8000 वर्ष बाकी रहेगा तब होगा भगवान का कल्कि रूप में अवतार

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

दावथ (रोहतास): परमानपुर चातुर्मास्य व्रत स्थल पर भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्‍न जीयर स्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीमन नारायण के अनंत अवतार की कथा पर प्रकाश डालें। फिर स्वामी जी ने बताया कि भगवान श्रीमन नारायण के 1008 अवतार हुए। जिसके कारण विष्णु सहस्त्रनाम से भी जाना गया हैं।

लेकिन भगवान श्रीमन नारायण के 1008 अवतार में मुख्य से 108 अवतार हुए। उन 108 अवतारों में भी 24 अवतार को मुख्य बताया गया है। उन 24 अवतारों में भी 10 अवतार को मुख्य माना गया है। उन 10 में से भी चार अवतार को प्रमुख बताया गया है।

जिनमें रामावतार, कृष्ण अवतार, वामन अवतार और नरसिंहा अवतार मुख्‍य हैं। इनमें भी दो अवतार सबसे प्रमुख है। राम अवतार और कृष्ण अवतार। रामावतार मर्यादा का अवतार है कृष्ण अवतार कृपा का अवतार है।

भगवान के उन 24 प्रमुख अवतारों का नाम इस प्रकार है सनक, सनन्दन, सनातन और सनत्कुमार, वराह अवतार, नारद अवतार, नर नारायण अवतार, कपिल अवतार, दत्तात्रेय अवतार, यज्ञा अवतार, ऋषभदेव अवतार, पृथू अवतार, मत्स्‍य अवतार, कूर्मु अवतार, धनवंतरी अवतार, मोहिनी अवतार, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, वेदव्यास अवतार, रामावतार, बलदेव अवतार, कृष्णावतार, हरि अवतार, हंसा अवतार, भूतहा अवतार और 24वां अवतार कल्कि अवतार होगा। कल्कि का अवतार कलयुग में होने वाला है।

Check Also
Close