[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिहारराज्यरोहतास

एनसीपी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष सिंह का भव्य स्वागत

एनसीपी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष सिंह का भव्य स्वागत

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

गजरार गौरक्षणी वार्ड नंबर 13 सासाराम के रहने वाले आशुतोष सिंह को पुनः दुबारा बिहार प्रदेश अध्यक्ष किसान बनाए जाने के बाद सासाराम जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया,आशुतोष सिंह पुनः दोबारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गये।

यह पत्र दिल्ली कार्यालय से जारी किया गया है आशुतोष सिंह सासाराम विधानसभा क्षेत्र से 2020 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सिंबल चुनाव चिन्ह से चुनाव भी लड़ चुके हैं तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

साथ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष के साथ-साथ बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता भी बनाए जा चुके हैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सासाराम रोहतास सहित पूरे बिहार के लोग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर्ष व्यक्त किए हैं।

सासाराम जिला कार्यालय में स्वागत समारोह के मौके पर बोले नियुक्त किसान प्रदेश अध्यक्ष बिहार आशुतोष सिंह ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार जी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल जी ने मुझ पर विश्वास करके किसान के प्रदेश अध्यक्ष बनाये है।

मैं बिहार में पार्टी को बहुत ही मजबूत करने का काम करूंगा मेरा मुख्य उद्देश्य आम जनता किसानों के हित में काम करना और किसानों के आवाज बनकर सरकार तक बात पहुंचाना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूरे बिहार में मजबूती प्रदान करना है ।

स्वागत समारोह के मौके पर मुख्य रूप से रोहतास जिला अध्यक्ष रामबाबू,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अनुल खान,युवा जिला अध्यक्ष विमलेश सिंह, भूतपूर्व सैनिक के अध्यक्ष परशुराम सिंह, जिला प्रधान महासचिव अनिल सिंह, मिर्तुन्जय पांडे, बंटी पाठक, महिला अध्यक्ष संगीता देवी, महिला नेत्री लता सिंह, गंगा कुमारी, अर्जुन यादव, दीपक यादव, विशेश्वर प्रसाद गुप्ता,रविंद्र शर्मा,सुषमा देवी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Check Also
Close