[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारण
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने की आत्महत्या, बीवी से विवाद के बाद मार ली गोली

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और पूरे परिवार के लोग इस घटना के बाद सदमे में हैं।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव की घटना

जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के बेटे ने की आत्महत्या

2 दिन पूर्व पति-पत्नी में हो गया था आपसी विवाद

चंदौली जिले के एक जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पुलिस के क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

घटनास्थल से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के बेटे ने परिवार में आपसे कुछ विवाद के कारण लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी में बताया जा रहा है की पत्नी से आपसी विवाद के कारण या घटना घटी है।

लोगों ने बताया कि 2 दिन पूर्व पति-पत्नी में कुछ आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। इसी के बाद सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य के 35 वर्षीय पुत्र संदीप यादव ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और पूरे परिवार के लोग इस घटना के बाद सदमे में हैं। फिलहाल सकलडीहा कोतवाली पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि संदीप यादव ने पारिवारिक विवाद के कारण अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। परिवार वालों का कहना है कि संदीप यादव का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था, जिस कारण कुछ समय पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था।

 

Check Also
Close