[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
बिहारराज्यरोहतास

प्रधानमंत्री के 11 साल बेमिसाल कार्य से बिहार में पुनः बनेगी एनडीए सरकार: डॉ. मनीष

प्रधानमंत्री के 11 साल बेमिसाल कार्य से बिहार में पुनः बनेगी एनडीए सरकार: डॉ. मनीष

विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया बल

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट

बिक्रमगंज (रोहतास) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल बेमिसाल पूरा होने पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने देश के जनहित में विकास कार्य के लिए पीएम का आभार व्यक्त किया।

जबकि होने वाली विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा नेता डॉ. मनीष ने काराकाट विधानसभा स्तरीय भाजपा सहित एनडीए समर्थित कार्यकताओं को मजबूती से तैयार रहने के लिए उनसे अपील की।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को सभी बूथ स्तर तक सशक्त बनाना कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का अभियान नारा है कि पहले बूथ जीतों, तभी चुनाव जीतों, यह हमारा पहला निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए।

साथ ही उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के जनहित कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इतने वर्षों में हुए विकास कार्यों को विधानसभा चुनाव से पूर्व जन-जन तक पहुंचाना ही एनडीए सिपाही के रूप में कार्यकर्ताओं के मुख्य कार्य होगा।

ताकि होनेवाले विधानसभा चुनाव में बिहार की मतदाता जनता महागठबंधन पार्टी को ठेंगा दिखाते हुए पुनः एक बार एनडीए की सरकार बिहार में बना कर जंगलराज को हमेशा के लिए खत्म करेगी।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बना जम्मू कश्मीर से लेकर रेकांग पीओके तक विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय रेल पुल का निर्माण कर मोदी सरकार ने विश्व में एक नया आयाम स्थापित किया है।

साथ ही पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवाद को समाप्त कर उसके द्वारा पुनः गलती करने पर मिट्टी में मिलाने का फरमान भी जारी कर दिया है।

Check Also
Close