[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
जमुईटॉप न्यूज़देशबिहारराज्य

विधुत अभाव के कारण जल मीनार बनी शोभा की वस्तु, पेयजल को लेकर हाहाकार कर रहे लोग

विधुत अभाव के कारण जल मीनार बनी शोभा की वस्तु, पेयजल को लेकर हाहाकार कर रहे लोग

सरकार और संवेदक के बीच पीस रही जनता

पेयजल आपूर्ति को लेकर धरना प्रदर्शन करने की ग्रामीणों ने दी चेतावनी

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 सोनो बाजार स्थित वार्ड नंबर आठ में लगा जल मिनार में विधुत आपुर्ति नदारद रहने से तकरीबन 70 से 80 घरों में जाने वाला पैयजल सप्लाई पिछले एक सप्ताह पुर्व से पुरी तरह बंद हो गया है ।

जिस कारण इन सभी घरों में पैयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है । इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा संवेदक से पुछे जाने पर संवेदक ने बताया कि जल मिनार में विधुत रिचार्ज नहीं रहने के कारण पैयजल सप्लाई बंद हो गया है ।

विधुत रिचार्ज करने की बात पर संवेदक द्वारा बताया गया है कि इस जल मिनार को लगाने के बाद हमारा काफी रुपया फंस गया है , जिस कारण जबतक हमारा फंसा हुआ रुपया नहीं निकलता है तब तक यह जल मिनार बंद रहेगा ।

ऐसी परिस्थिति में सरकार और संवेदक के बीच सोनो बाजार के वार्ड नंबर आठ स्थित पासी टोला , रविदास टोला एवं ऊको बेंक रोड सोनो की जनता ना सिर्फ पीस रही है बल्कि पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

पैयजल की समस्या से जूझ रहे वार्ड नंबर आठ निवासी टुनटुन भगत , पिंटु गुप्ता , महेन्द्र रविदास , विकास चौधरी , नेमचंद्र चौधरी , दीपु गुप्ता , ब्रह्मदेव गुप्ता , संतोष भगत , अजीत सिंह , राजकुमार राम , सोनु गुप्ता , विकास रविदास सहित दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब पेयजल आपूर्ति कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि एक दो दिनों के अंदर पेयजल आपूर्ति नहीं कराई गई तो हम सभी वार्ड नंबर आठ निवासी धरना प्रदर्शन करने पर मजबुर हो जायेंगे ।

Check Also
Close