[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
जमुईबिहारराज्य

जमुई में 1237782 गणना पत्र प्राप्त किए गए, शेष 22773 गणना पत्र प्राप्त करने का काम जारी

जमुई में 1237782 गणना पत्र प्राप्त किए गए, शेष 22773 गणना पत्र प्राप्त करने का काम जारी

तेजी से हो रहा है विशेष पुनरीक्षण कार्य

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्री नवीन ने कहा कि जमुई में विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य मिशन मोड में जारी है ।

कार्यक्रम के तहत अब तक 1237782 फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं जबकि 26713 वोटरों की मृत्यु और 35868 निर्वाचकों के साथ स्थानांतरण की समस्या है । दोहरी प्रविष्टि वाले निर्वाचकों की संख्या 9778 है जबकि 7176 वोटर की तलाश की जा रही है ।

कुल निर्वाचक 1340090 में से अंकित वजह के चलते 79535 की प्रविष्टि बाधित हो गई है । अब तक 1237782 गणना पत्र प्राप्त किए जा चुके हैं और उन्हें आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि 22773 गणना पत्र प्राप्त किया जाना शेष है ।

   जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य द्रुत गति से जारी है । ईआरओ , एएआरओ , बीएलओ और सुपरवाइजर लगातार गणना पत्र प्राप्त करने और इसे वेबसाइट पर अपलोड करने में जुटे हुए हैं।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वॉलेंटियर का भी सहयोग लिया जा रहा है । गणना पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 निर्धारित है । एक अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा ।

उन्होंने नामित जनों से मतदाताओं को ढूंढने और गणना पत्र प्राप्त करने में सक्रियता दिखाने का आग्रह करते हुए कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में हर लोगों की सहभागिता जरूरी है ।

Check Also
Close