[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

अरविंद यादव की हत्या करने वाले शूटरों ने पुलिस पर भी की फायरिंग, असलहा रिकवरी के दौरान मुठभेड़

बदमाशों की फायरिंग में उपनिरीक्षक अजय यादव और कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला घायल हो गए। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल चंदौली में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चंदौली पुलिस ने चार हत्यारों को प्रयागराज से किया गिरफ्तार

निजी कॉलेज परिसर में असलहे की रिकवरी की हो रही थी कोशिश

तभी शुरू हो गयी फायरिंग

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी हैं घायल 

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव में जिम संचालक अरविंद यादव की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रयागराज से गुरुवार तड़के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। ये सभी पिछले कई दिनों से फरार थे।

असलहा बरामदगी के दौरान फायरिंग
गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपियों को महेवा गांव के पास एक निजी विद्यालय लेकर पहुंची थी, जहां घटना में प्रयुक्त असलहों की बरामदगी की जा रही थी। इसी दौरान चारों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

दो पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती
बदमाशों की फायरिंग में उपनिरीक्षक अजय यादव और कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला घायल हो गए। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल चंदौली में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चारों हमलावरों को दोबारा पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान और बरामद हथियार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम यादव कल्लू, काजू, बृजेश और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल असलहे भी बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी अरविंद यादव हत्या मामले में अहम मोड़ मानी जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। साथ ही मामले की गहन जांच और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

2 दिन पहले हुयी थी हत्या
यह मामला 22 जुलाई को तब सामने आया जब धरना गांव में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव को गोली मार दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस पिछले दो दिनों से लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

 

Check Also
Close