[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इनरवा SSB ने विद्यालय में लगायें दर्जनाधिक फलदार और छायेदार वृक्ष

इनरवा SSB ने विद्यालय में लगायें दर्जनाधिक फलदार और छायेदार वृक्ष

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: गुरूवार को इनरवा एस‌एसबी के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय सकरौल के परिसर में दर्जनाधिक फलदार और छायेदार वृक्ष लगाये गये। वृक्षारोपण उपरांत असिस्टेंट कमांडेंट दिनकर त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं, शिक्षकों और प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत ही जरूरी है।

पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना बेमानी होगी। क्योंकि अगर धरती से पेड़ पौधे समाप्त हो जाए तो मानव जीवन भी समाप्त हो जयेगा।

उन्होंने एसएसबी जवानों तथा वृक्षारोपण कर रहे शिक्षकों और छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया कि आप सभी कम से कम एक एक वृक्ष लगाएं तथा अपने रिश्तेदारों व घर परिवार के लोगों को भी प्रेरित कर एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह अभी सावन के महीने में वारिश नहीं होने से खेतों में धान की फसल सूख रहे हैं।

सड़कों पर धूल उड़ रहे हैं। ऐसे में प्रकृति में संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण करना मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। मौके पर दर्जनाधिक फलदार और छायेदार वृक्ष लगाये गये।

मौके पर प्रधानाध्यापक उपेंद्र चौधरी,उप निरिक्षक गणेश सिंह रावत,आरक्षी, संजय कुमार राय, अभिषेक कुमार, नीरज सिंह, शिक्षक बबलू कुमार मौर्या, सूर्या प्रताप सिंह, फ़िरदोष कमर,खुशनमा खातून,कुमारी, प्रीती यादव, नक्की इमाम आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close