[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खगड़ियाबिहारराज्य

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने डीएम, एसपी को दिया निर्देश बोली एक सप्ताह के भीतर जांच करें पूरी

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने डीएम, एसपी को दिया निर्देश बोली एक सप्ताह के भीतर जांच करें पूरी

महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने दिखाई मानवता, दिवंगत छात्रा स्नेहा के घर पहुंच चित्र पर पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने स्वतः संज्ञान लेने पर राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं सदस्य ममता कुमारी को दिया साधुवाद

रिपोर्ट इंदु प्रभा 

खगड़िया। भारत सरकार के राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली ने स्नेहा कुमारी हत्या प्रकरण पर स्वतः संज्ञान लिया मीडिया की सुर्खियां बनने पर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी जाँच के लिए घटनास्थल पर पहुँची।

दिवंगत छात्रा स्नेहा की माता कंचन देवी, पिता अरुण कुमार और पूरे परिवार से मुलाक़ात करने के बाद खगड़िया से लगभग 25 किलोमीटर दूर अलौली प्रखंड के बहादुरपुर थानांतर्गत बुधौरा गाँव पहुंची। आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने दिवंगत छात्रा स्नेहा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

युक्त घटना की पूर्णरूपेण जानकारी लेने के उपरांत, खगड़िया के डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार, एडीएम आरती और डॉक्टरों की पूरी टीम के साथ आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बैठक कर सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

खगड़िया के आम नागरिकों ने भी आयोग की सदस्य ममता कुमारी से सर्किट हाउस में मुलाक़ात कर घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने डीएम और एसपी को निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर जाँच पूरी करें। साथ ही यह भी कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे बख़्शा नहीं जाना चाहिए।

इसपर एसपी ने आयोग की सदस्य ममता कुमारी को आश्वस्त किया कि आगामी सात दिनों के भीतर रिपोर्ट अवश्य प्रस्तुत की जाएगी और किसी भी परिस्थिति में दोषी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

सनद रहे, छात्रा स्नेहा की मौत के बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हुआ। आक्रोश मार्च सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में निकला गया था। उसी दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने केंडिल मार्च निकला था।

विधान सभा परिसर में खगड़िया के सदर विधायक छत्रपति यादव और बखरी के विधायक सूर्य कांत पासवान ने स्नेहा हत्या कांड की न्यायिक जांच हो से संबंधित तख्तियों को ले प्रदर्शन भी किया था।

दूसरी तरफ, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा स्नेहा हत्या प्रकरण में मीडिया के आधार पर स्वतः संज्ञान लेने पर आयोग के अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं आयोग की सदस्य ममता कुमारी को बिहार वासियों की तरफ से साधुवाद दिया और कहा स्नेहा हत्या प्रकरण में आयोग दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी और दोषी को अवश्य सजा दिलायेगी ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृति देश के किसी क्षेत्र में नहीं हो सके।

Check Also
Close