
OXFORD PUBLIC SCHOOL (OPS) के निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, ISCWA संगठना के अध्यक्ष
बता दें कि डॉक्टर सिन्हा का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।
वेदप्रकाश को मिला महासचिव की जिम्मेदारी।
मिथुन पासवान बने संगठन के मीडिया प्रभारी।
अब स्कूल के साथ बच्चों का करेंगे कल्याण!
सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ चुनाव।
जिले भर के दस प्रखंड़ों के विद्यालय संचालक हुए शामिल।
जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
इंडिपेंडेंस स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोशिएशन की जमुई जिला इकाई का सांगठनिक चुनाव अमन के माहौल में संपन्न हो गया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई के प्रशाल में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में सभी दस प्रखंडों के निजी विद्यालयों के नामित विद्वान शिक्षक उपस्थित हुए और अपने रहनुमा का निर्विरोध निर्वाचन किया।
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं जिला महासचिव का दायित्व वेद प्रकाश को सौंपा गया।
इसी प्रकार विमलेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष , अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष , मंटू कुमार को उप कोषाध्यक्ष , आनंद लाल पाठक को राज्य सलाहकार , धर्मेंद्र कुमार को राज्य संयुक्त सचिव , ऋतुराज सिन्हा को संयुक्त सचिव , अजीत कुमार मंडल को अंकेक्षक और मिथुन पासवान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई। नव निर्वाचित ओहदेदारों का कार्यकाल चुनाव तिथि से अगले दो वर्षों के लिए होगा।
इंडिपेंडेंस स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोशिएशन के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार और राष्ट्रीय संगठन सलाहकार गोपाल कुमार की देखरेख में स्वतंत्र , निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से जिला संगठन का चुनाव कराया गया और नव पदस्थों के नाम पर मुहर लगाई गई।
खुशनुमा महौल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। उधर जिला स्तरीय सांगठनिक चुनाव के बाद प्रखंड स्तरीय चुनाव भी कराया गया और सर्वसम्मति से काम- करिंदे लोगों को अंकित ओहदे दिए गए।
राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार , राष्ट्रीय संगठन सलाहकार गोपाल कुमार , डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , धर्मेंद्र कुमार , विमलेश कुमार , आनंद लाल पाठक , अनूप कुमार सिंह , कुसुम सिन्हा , सिमांतनी जाना हाजरा और प्रेमलता ने संयुक्त रूप से अग्नि ज्योति प्रज्जविलत कर बैठक का शुभारंभ किया वहीं इसके सफल संचालन में कृष्ण मोहन सहाय ने अग्रिम भूमिका निभाई। विदुषी शिक्षिका प्रेमलता ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया और खूब तालियां बटोरी।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की सचिव कुसुम सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन कर आगत मेहमानों के प्रति आदर भाव से आभार जताया। बैठक का आरंभ दिवंगत डॉ. ग्रेवियल आर. जे. पाराईल के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया और अशेष भावांजलि अर्पित की।
ओपीएस की बेटियों ने जहां स्वागत गान से लोगों का अभिनंदन किया वहीं बैंड ग्रुप ने शानदार बाजन कर महानुभावों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा ने गायन और बाजन को सफलतापूर्वक गति दिया।

नव पदस्थ जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने अपने निर्वाचन के लिए लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को नई ऊर्जा से ऊर्जान्वित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने जिले के निजी विद्यालयों को भारत विकास परिषद से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके द्वारा आयोजित संस्कृत और हिंदी गीत प्रतियोगिता से स्कूली बच्चे नए इतिहास रचने में कामयाब होंगे। उन्होंने स्कूलों में योग का प्रचार-प्रसार किए जाने पर बल देते हुए कहा कि सितंबर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

अक्टूबर माह में भारत को जानो तथा नवंबर माह में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। सभी विद्यालयों का सर्वांगीण विकास संगठन का लक्ष्य होगा। डॉ. सिन्हा ने लोगों से वांछित सहयोग की अपील की।
राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान इंडिपेंडेंस स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोशिएशन का दायित्व है। उन्होंने सांगठनिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर संतोष जताया।

नव निर्वाचित जिला महासचिव वेद प्रकाश,उपाध्यक्ष विमलेश कुमार,राज्य सलाहकार आनंद लाल पाठक आदि ने भी बैठक को संबोधित किया और संगठन को धारदार बनाए जाने की बात कही।




















