[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

रविवार की रात चोरों का आतंक, जेवरात कपड़े सहित 50 हजार रुपए की संपत्ति ले उड़ा

रविवार की रात चोरों का आतंक, जेवरात कपड़े सहित 50 हजार रुपए की संपत्ति ले उड़ा

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

बिति रविवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा गहने , कपड़े , बर्तन और नगदी सहित 50 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई है ।

बताया गया है कि सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोहा पंचायत स्थित जोंकटिया गांव निवासी विधा साव भोजनोपरान्त अपने परिजनों के साथ घर के अंदर सोया हुआ था । तभी रात्रि के 12 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने विधा साव के दो मंजिला मकान के छत पर चढ़ गया और सिढ़ियों के सहारे निचे उतर गया।

तत्पश्चात कमरे के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर जेवरात और कपड़े से भरा बक्सा को उठाकर जोंकटिया गांव से सटे बहियार में ले जाकर नये नये कपड़े , बर्तन और जेवरात तथा रुपए को निकालकर पुराने कपड़े और बक्सा को छोड़कर भाग निकला ।

चोरी की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वे लोग सोमवार की सुबह सोकर उठे । परिजनों द्वारा शोरगुल की आवाज सुनकर सोच करने गए ग्रामीणों द्वारा बहियार में फेंके गए बक्से और छितर बितर कपड़े की जानकारी मिली ।

घटना की सुचना पाकर मौके पर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे लोहा पंचायत के मुखिया सह जन सुराज पार्टी के प्रमुख श्री जमादार सिंह ने पिड़ीत परिवारों को धैर्य बंधाते हुए आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाते हुए चोरों के आतंक को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से संपर्क स्थापित करने की बात कही ।

परिजनों द्वारा अपने घर हुए चोरी के संबंध में सोनो पुलिस को एक आवेदन सोंपते हुए जांचो प्रांत कार्रवाई करते हुए चोरी गये सामानों का बरामदगी की गुहार लगाई है ।

Check Also
Close