[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिहारराज्यसीतामढ़ी

बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

सीतामढ़ी, 28 जुलाई – जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बाल श्रम पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए समन्वित एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसे समाप्त करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान बाल श्रमिकों की पहचान, पुनर्वास की प्रक्रिया तथा जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि चिन्हित बाल श्रमिकों को स्कूली शिक्षा से जोड़ा जाए तथा उन्हें आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में श्रम अधीक्षक रमाकांत, बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता कुमारी, प्रथम संस्था से जिला समन्वयक सुधीर कुमार एवं बीरेंद्र कुमार, अदिथी संस्था से मनीष कुमार, तथा बीबीए संस्था से मुकुंद चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रौशन कुमार सिंह, चन्द्रनाथ राम, पंकज कुमार, स्वेता कुमारी, पिंटू कुमार, दिलीप कुमार, विष्णुधर शर्मा, वरुण कुमार, सुशांत कुमार, रवि भूषण, सुधांशु कुमार, निशांत प्रेम सहित सभी एलईओ (LEO) तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

Check Also
Close