[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

ठनका से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी: जमुई डीएम नवीन

ठनका से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी: जमुई डीएम नवीन

डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बज्रपात से बचने सतर्कता आवश्यक डीएम

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: जिला कलेक्टर नवीन के द्वारा समाहरणालय परिसर जमुई से बज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है । मौके पर डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल , एडीएम रविकांत सिन्हा , नजारत उप समाहर्ता भानू प्रकाश , ओएसडी सह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी पदस्थ नागमणि कुमार वर्मा समेत कई ओहदेदार मौके पर मौजूद थे ।

डीएम श्री नवीन ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिला के लोगों को बज्रपात से बचाने के लिए जन जागरूकता मुहिम चलाने का फैसला लिया है ।

इसी निर्णय के अंतर्गत जिले के चुनिंदा कुल छह प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायतों में बज्रपात सुरक्षा रथ घूमते हुए वहां के निवासियों को आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों की विस्तार पूर्वक जानकारी देगी । उन्होंने आगे कहा कि हर साल तड़ित से कई लोग असमय काल के गाल में चले जाते हैं ।

लोगों के असामयिक निधन से परिवार के साथ राज्य को अपूरणीय क्षति होती है । प्राकृतिक आपदा रूपी विद्युतपात की आशंका जिन क्षेत्रों में ज्यादा महसूस की जाती है , वहां प्राथमिकता के तौर पर इस रथ को घुमाया जाएगा और जागरूकता फैलाई जाएगी ।

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने आत्मीय भाव से यहां के जनों को संदेश देते हुए कहा कि तड़ित की संभावना को देखते हुए इससे बचाव के लिए जब घर के भीतर रहें तब बिजली संचालित उपकरण से खुद को दूर रखें । तार वाले टेलीफोन के उपयोग से बचें । कपड़ा सुखाने के लिए तार की जगह जूट या सूत की रस्सी का प्रयोग करें । घर के बाहर हों तो वृक्ष के नीचे पनाह न लें ।

ऊंचे इमारत वाले क्षेत्रों में भी जाने से बचें । डीएम ने जागरूकता रथ द्वारा दी जा रही जानकारी को गंभीरता से लिए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि खुद सतर्क रहें और दूसरों को भी सजग और सचेत रहने के लिए प्रेरित करें ।

जिलाधिकारी ने प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत नदियों , तालाबों , गड्ढों आदि जल श्रोतों में डूबने की घटना में वृद्धि की चर्चा करते हुए कहा कि खतरनाक घाटों पर जाकर स्नान न करें और बच्चों को भी वहां जाने से रोकें ।

उन्होंने पुल या पुलिया से कूदकर स्नान करने को भी खतरनाक बताते हुए कहा कि यह भी जानलेवा हो सकता है । श्री नवीन ने इससे भी परहेज किए जाने की अपील की ।

   उधर अंकित वाहन चुनिंदा क्षेत्र के लिए कूच कर गया है । वज्रपात सुरक्षा रथ माइकिंग के जरिए निवासियों को तड़ित और डूबने से बचाव के लिए सतर्कता का संदेश देगा ।

Check Also
Close