[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

भीषण सड़क दुघर्टना में तीन छात्र की मौत, समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने जताया दुःख

भीषण सड़क दुघर्टना में तीन छात्र की मौत, समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने जताया दुःख

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई लखीसराय सीमावर्ती मँझवे चेक पोस्ट के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छात्र परीक्षा समाप्त होने के बाद हॉस्टल से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, छात्रों से भरा ऑटो तेज गति में था और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही समस्तीपुर निवासी पंकज कुमार, सरोज कुमार और नालंदा के चंडी निवासी साहिल कुमार की मौत हो गई।

इनकी उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच थी। वहीं, सीवान के अंकित गुप्ता और अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहाट और जमुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेजा गया, और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के प्राचार्य और कई शिक्षक घटना स्थल पर पहुंचे, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इधर झाझा के समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने दुख जताया है और कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा जल्द प्रदान करें।

Check Also
Close