[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
बिहारराज्यसीतामढ़ी

ऑपरेशन नया सवेरा के तहत भुतही थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दस बच्चों को बाल श्रम से करवाया गया मुक्त

ऑपरेशन नया सवेरा के तहत भुतही थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दस बच्चों को बाल श्रम से करवाया गया मुक्त

सीतामढ़ी: बिहार पुलिस द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन ‘नया सवेरा’ के तहत सीतामढ़ी जिला में वरीय पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो० नजीब अनवर सर के निर्देशन में मानव तस्करी निरोध इकाई , एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ( बचपन बचाओ आंदोलन ) एवं भुतही थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही की है ।

बाल श्रम के खिलाफ भुतही थाना क्षेत्र के अलग अलग प्रतिष्ठानों से टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक सह सदस्य मानव तस्करी निरोध इकाई अनुप्रिया कुमारी , वरिष्ठ स. प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, एपीओ शिव कुमार ठाकुर एवं भुतही थाना के सहायक अवर निरीक्षक पंचमणी कुमार के द्वारा 8 से 14 वर्ष उम्र के बीच के कुल 10 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है।

इन मुक्त बच्चों को आगे की प्रक्रिया व आवश्यक करवाई हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

साथ ही इन बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नियोजकों के विरुद्ध भुतही थाना में प्राथमिकी दर्ज करने एवं नियमानुसार कानूनी कारवाई करने की प्रकिया भुतही थानाध्यक्ष चंद्र गुप्त कुमार के द्वारा की जा रही है ।

Check Also
Close