[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
जमुईबिहारराज्य

दिनारा विधानसभा के मालियाबाग में भाजपा का पंच पांडव संगम सम्मेलन, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जीत का संकल्प

दिनारा विधानसभा के मालियाबाग में भाजपा का पंच पांडव संगम सम्मेलन, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जीत का संकल्प

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दिनारा विधानसभा क्षेत्र के मालियाबाग में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पंच पांडव संगम सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में 364 बूथों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने एनडीए को मजबूत करने और दिनारा विधानसभा में विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। भारी भीड़ और जोश से भरे माहौल में राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ संदेश देने का मंच नहीं, बल्कि जीत के संकल्प को मजबूत करने का आयोजन है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर जनता तक सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां पहुंचाएंगे तथा एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। सम्मेलन में मौजूद नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला प्रभारी सुधांशु चतुर्वेदी, दिनारा विधानसभा प्रभारी विजय सिंह संतोष शर्मा, बलिराम मिश्रा,पुष्पा चौहान, रविकांत पांडेय, विंध्याचल केशरी, कृष्णा मिश्रा, प्रदीप कुशवाहा, मनोज कुशवाहा,विनोद सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विक्की सिंह,नन्द बिहारी सिंह,अनीश कुमार, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close