[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यरोहतास

भलुनी धाम से देवढी धाम तक भव्य पदयात्रा सम्पन्न, हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता हुए शामिल

भलुनी धाम से देवढी धाम तक भव्य पदयात्रा सम्पन्न, हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता हुए शामिल।

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित 11 किलोमीटर की पदयात्रा में शनिवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह भव्य पदयात्रा भलुनी धाम से प्रारंभ होकर देवढी धाम तक निकाली गई, जिसका नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार ने किया।

इस जनसंपर्क यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई, जिनमें मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, महिलाओं को आरक्षण, आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना, मुफ्त बिजली और धार्मिक स्थलों का विकास शामिल है।

पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल लोगों में रोहतास युवा भाजपा के जिला अध्यक्ष रितेश राज, बबलू सिंह, आशा सिंह, हरेराम ठाकुर, सोनू ठाकुर, महेंद्र पासवान, ढुनमुन सिंह, पंकज कुमार, मुकेश मिश्रा, दीपक चौरसिया, मनोज पासवान, भिखारी सिंह, शशि भूषण सिंह, राधा कृष्ण सिंह, मंटू सिंह, कुश सिंह, और भाजपा दावथ मंडल अध्यक्ष कृष्ण मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

भक्तिभाव और जनउत्साह से भरी इस पदयात्रा का समापन देवढी धाम में माँ सिद्धेश्वरी के दर्शन और आशीर्वाद के साथ हुआ।जहाँ सभी ने देश, समाज और क्षेत्र के विकास हेतु संकल्प लिया।

अखिलेश कुमार ने इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और इसे जनता की भाजपा के प्रति आस्था का प्रमाण बताया।

Check Also
Close