[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
Crime Newsजमुईदेशबिहारराज्य

मज़दूर टेनी मांझी के खाते में आया खरबों रुपया, बैंक ने खाता किया फ्रीज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

मज़दूर टेनी मांझी के खाते में आया खरबों रुपया, बैंक ने खाता किया फ्रीज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के अचहरी गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जयपुर में पलंबर का काम कर जीवन-यापन करने वाले मज़दूर टेनी मांझी के बैंक खाते में अचानक खरबों रुपये क्रेडिट हो गए।

मामला सामने आते ही बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया, जिससे अब कोई लेन-देन संभव नहीं है। यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों की भीड़ टेनी मांझी के घर जुट रही है।

टेनी मांझी के पिता कालेश्वर मांझी ने बताया कि उनका बेटा पहले मुंबई में मजदूरी करता था और उसी दौरान कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुलवाया था। वर्तमान में वह जयपुर में रहकर पलंबरी का काम करता है।

कालेश्वर मांझी ने बताया कि तीन दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बेटे से इलाज के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन जब पैसा नहीं आया तो खाते की जांच की गई। तभी यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि खाते में खरबों रुपये जमा हो गए हैं।

हालांकि खाते में भारी-भरकम रकम आते ही बैंक ने सुरक्षा कारणों से खाते को होल्ड कर दिया है। कालेश्वर मांझी का कहना है कि उन्हें इस पैसे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ कहा— “पैसा जिनका भी है, उन्हें वापस मिल जाए, लेकिन मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूर मिलना चाहिए, जो आज तक मुझे नहीं मिला है।”

Check Also
Close