[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
अरवलबिहारराज्य

एकल अभियान के दीदी द्वारा करपी थाना में पहुच कर जवानों को बांधी राखी

एकल अभियान के दीदी द्वारा करपी थाना में पहुच कर जवानों को बांधी राखी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

एकल अभियान के श्री हरिकथा टीम के दीदी द्वारा करपी थाना में पहुच कर थाना अध्यक्ष सचिन कुमार, रोहित कुमार, अजय कुमार, सुजीत कुमार, हरिवंश महतो सहित कई जवानों को राखी बांध कर उनके दीर्घ आयु होने की कामना की। करपी थाने में पदस्थापित सभी पदाधिकारी और सिपाहियों ने कहा की यह एक सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।

मौके पर उपस्थित एकल अभियान प्राथमिक शिक्षा के अरवल जिले के प्रभारी व पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि रक्षाबंधन एक पवित्र त्योहार है जिसमें भाई बहन का स्नेह प्यार झलकता है।

यह त्योहार के मौके पर एकल परिवार के दीदी द्वारा थाना के पुलिस पदाधिकारी और सिपाही को राखी बाँध कर पुलिस पब्लिक के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया है। आगे कहा कि एकल परिवार समाज में पंचमुखी शिक्षा का प्रसार करता है, पंचमुखी शिक्षा में एक शिक्षा है।

संस्कार शिक्षा जो समाज में प्राचीन संस्कारों को पुनः जीवित करता है, इसी संस्कार शिक्षा के तहत आज थाना परिसर में जवानों को एकल के दीदीओ ने राखी बाँध कर एक सामाजिक संस्कार का संदेश दिया है, वहीं साथ में पुलिस पब्लिक के बीच एक सहयोगात्मक संदेश भी दिया है।

इस मौके पर एकल अभियान श्री हरि कथा के दीदी निर्मला, दीदी गुड़िया, ब्यूटी, पूजा, शारदा, खुशबु अन्य कई दीदीयां थे। साथ मे एकल अभियान के अनुज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, राजकुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close