[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
बिहारराज्यरोहतास

थैंक्स गवर्नमेंट फॉर जानकी टेम्पल लिखकर मधुरेंद्र ने केंद्र और राज्य सरकार को दी अनोखा बधाई

थैंक्स गवर्नमेंट फॉर जानकी टेम्पल लिखकर मधुरेंद्र ने केंद्र और राज्य सरकार को दी अनोखा बधाई

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पतों में जानकी टेम्पल बनाकर केंद्र और राज्य सरकार दिया धन्यवाद लिखा थैंक्स गवर्नमेंट

अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ता पर सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भव्य जानकी मंदिर को उकेरा है।

मधुरेंद्र ने पत्ता पर मंदिर के साथ जनक नंदनी माता सीता व प्रभु श्रीराम का दिव्य चित्रण के साथ एक तरफ गृह मंत्री अमित साह तो दूसरे तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर उकेर कर लिखा है- “थैंक्स गवर्नमेंट फॉर जानकी टेंपल”

मोतिहारी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद अब मिथिलांचल की धरती सीतामढ़ी के पुनौराधाम में करोड़ो की लागत से बन रहे माता जानकी के भव्य व दिव्य मंदिर को लेकर पूरे बिहार में खुशी का लहर है।

इसको अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर अपनी अद्भुत कलाकृति से खुशी जाहिर की हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 8 अगस्त को सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम शुभारंभ होना हैं।

वही इस अवसर पर एक फिर से देश के चर्चित इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने भव्य पुनौराधाम मंदिर में विराजमान राजा जनक नंदिनी सीता और राम का दिव्य चित्रण किया है और साथ में भारत के गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तस्वीर उकेर लिखा हैं “थैंक्स गवर्नमेंट फॉर जानकी टेम्पल”।

मधुरेंद्र ने अपनी 3 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद 3 सेंटीमीटर आकर वाली दुनिया के सबसे छोटी पीपल के पत्तों पर जगत जननी सीता माता सीता की सबसे छोटी पत्ता तस्वीर बनाकर एक रिकॉर्ड तैयार किया है, जिसमें माता जानकी की भव्य प्रतिकृतियाँ शामिल हैं। पत्तियों से बनी जटिलता और बेमिसाल आकार ने सभी मिथिलावासियों व श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

इस भव्य मंदिर का यह तस्वीर समाज में लोगों को जानकी मंदिर के धार्मिक महत्व के बारे में जागरूक करने का तरीका हैं। मधुरेंद्र द्वारा पत्तों पर बनायीं गयी यह तस्वीर एक फिर शोशल मिडिया पर वायरल हो गई हैं।

Check Also
Close