[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
जमुईबिहारराज्य

रक्षा बंधन के अवसर पर स्कुली छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी 

रक्षा बंधन के अवसर पर स्कुली छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

दिनांक 09.08.2025 श्री बाँके बिहारी कार्यवाहक कमांडेंट, 16 वी वाहिनी जमुई के दिशा निर्देशानुसार रक्षा बंधन के पवन पर्व एवं हर घर तिरंगा ‘कार्यक्रम मनाने के लिए 16 विं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट श्री बांके बिहारी के निर्देश पर पकरी गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया , जहां पर एस एस बी के सभी जवान एकत्रित हुए ।

आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने जवानों की कलाई में तिरंगा राखियाँ बांधते हुए जवानों के लिए पत्र लेखन अभियान चलाया गया । एम एस मेमोरियल स्कूल पकरी के 35 छात्रा 08 शिक्षक एवं वाहिनी के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जवान शामिल थे ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के सुरक्षाबलों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना है । राखी के माध्यम से बहनें अपने वीर जवान भाइ‌यों को प्रेम और सुरक्षा के प्रतिक के तौर पर उनकी कलाई पर राखियां बांधी ।

कमांडेंट श्री बांके बिहारी ने बताया कि रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस यह दोनों राष्ट्रीय भावनाओं का संगम है । यह दोनों पर्व एक साथ मनाकर राष्ट्रभक्ति और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है ।

उन्होंने आगे कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिकों को तिरंगा राखी कलाई पर बांधकर यह संदेश दिया गया है कि पूरा देश आपका सम्मान करता है साथ ही उनके बलिदान को याद करता है एवं राष्ट्रीय एकता और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देता है ।

Check Also
Close