[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सिक्कों से तौले गये पूर्व मंत्री, सुखलही में किया गया जोरदार स्वागत 

सिक्कों से तौले गये पूर्व मंत्री, सुखलही में किया गया जोरदार स्वागत

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: सूबे के पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद का सुखलही गांव में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को शानदार स्वागत किया।

इस दौरान सुखलही गांव स्थित मंदिर के परिसर में लोगों के द्वारा सिक्कों से तौला गया। मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि मैं आपका बेटा,भाई बनकर सेवा किया हूं।

आप लोगों के आशीर्वाद से ही मैं मंत्री भी रहा।फिर एक बार आपके आशीर्वाद की जरूरत है।आप सभी हमारे कार्यों के विकास कार्यों पर विश्वास करते हुये अपना आशीर्वाद दें।आप लोग हमसे अपनी मजदुरी करवायें,सेवा करायें।

उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने सिकटा मैनाटाड़ की जनता से एक बार फिर अपना आशीर्वाद देने की वकालत की।अभी मेरा सिकटा विधानसभा के गांव गांव पदयात्रा चल रहा है।

जिसमें मैं लोगों से मिलकर हाल-चाल पूछते हुते आशीर्वाद भी ले रहा हूं।सिकटा विधानसभा के बेहतरी के लिए मेरे पास जो कुछ रहेगा,सब कुछ न्योछावर है।कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों ने पूर्व मंत्री के पक्ष में जमकर नारे लगाये।

मौके पर वीरेंद्र कुशवाहा सत्येंद्र यादव, रमेश महतो, रामनाथ बैठा,वसीम आलम, टिंकू प्रसाद कुशवाहा,नगीना पटेल,लालू मियां,फिरोज आलम,शेख सालमगीर सहित हजारों लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close