[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
बिहारराज्यरोहतास

बिक्रमगंज में स्वास्थ्य मंत्री का लोगों ने किया भव्य स्वागत, बोले प्राप्त स्नेह से बढ़ता है आत्मबल

बिक्रमगंज में स्वास्थ्य मंत्री का लोगों ने किया भव्य स्वागत, बोले प्राप्त स्नेह से बढ़ता है आत्मबल

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज(रोहतास)। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह वर्तमान बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का बिक्रमगंज में रविवार को भव्य स्वागत किया गया।

आगमन की सूचना प्राप्त होने पर शनिवार को ही स्थानीय बीजेपी नेताओं ने उनके स्वागत की योजना अपने समर्थकों के साथ तैयार कर लिया। बताते चलें कि रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय सड़क मार्ग से बिक्रमगंज होकर जा रहे थे।

उनके आगमन समय से पूर्व फुलमाला के साथ भोजपुरी- रोहतास बॉर्डर मोहनी के पास सैकड़ो लोग पहुंच गए।आगमन होते ही मंगल पांडे जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगने लगे।

काफी संख्या में रोड पर खड़े समर्थकों को देख मंत्री गाड़ी से नीचे उतर गए। इस क्रम में फूल माला बनाकर तथा अंग वस्त्र देकर नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसे देख मंत्री ने कहा कि जनता का स्नेह और प्यार प्राप्त होने से आत्मबल बढ़ता है।

कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है और आत्मीयता का विकास होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ता के पक्ष में बिहार सरकार द्वारा संपूर्ण प्रयास किया जा रहे हैं।

स्थितियां बदली है और कल से आज सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहतर हुए हैं। आगे भी जनमानस से प्राप्त स्नेह एवं आशीर्वाद के बल पर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने का उन्होंने भरोसा दिया।

मौके पर डॉ मनीष रंजन, प्रोफेसर बलराम मिश्रा, संजीव मिश्रा, मदन प्रसाद वैश्य, सुदर्शन वैश्य, अजय कांत मिश्रा, अरविंद पांडे, अशोक पाल, भोला सिंह, राज बलम सिंह एवं देव मुनि पांडे सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close