[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
बिहारराज्यरोहतास

गरीबों की आवाज़ बने आलोक सिंह, टोल फ्री नंबर से अब तक 70 हज़ार कॉल, 20 हज़ार समस्याएं हुईं दूर

गरीबों की आवाज़ बने आलोक सिंह, टोल फ्री नंबर से अब तक 70 हज़ार कॉल, 20 हज़ार समस्याएं हुईं दूर

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह शनिवार को सूर्यपुरा पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हम नेता नहीं, गरीबों का बेटा हैं।”

आलोक सिंह ने जानकारी दी कि उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिस पर लोग सीधे उनसे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अब तक इस नंबर पर करीब 70,000 कॉल आ चुके हैं, जिनमें से लगभग 20,000 लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा के लिए वे और उनकी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 125 ट्रांसफार्मरों की शिकायतें टोल फ्री नंबर के माध्यम से मिलीं, जिन्हें तुरंत बदलवाया गया। परिणामस्वरूप अब गांव बिजली से रोशन हो गए हैं और लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

आलोक सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति से पहले सेवा करना है, ताकि हर गरीब और वंचित तक उनकी आवाज़ और मदद पहुंच सके।वहीं दावथ प्रखंड के मालियाबाग में नरेंद्र सिंह के नूतन गृह प्रवेश एवं रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

Check Also
Close